{"_id":"6331fd1dec768b56ea1c0366","slug":"crime-theft-up-news-auraiya-news-auraiya-auraiya-news-knp720296343","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के हत्थे चढ़े शातिर बाइक चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस के हत्थे चढ़े शातिर बाइक चोर
विज्ञापन
सहायल। दिबियापुर मार्ग पर अरिंद नदी पुल के पास पुलिस ने बाइक चुराने वाले दो बदमाशों को पकड़ा। उनके पास से चोरी की दो बाइकें बरामद हुई हैं। पुलिस फरार एक बदमाश की तलाश में जुटी है।
थानाध्यक्ष पंकज मिश्रा ने बताया कि रविवार देर रात अरिंद नदी पुल के पास एक टीम गश्त पर थी। दिबियापुर की तरफ से तेज रफ्तार में दो बाइकों पर तीन लोग सवार होकर निकले। पुलिस टीम ने रोकने की कोशिश की, तो वे लोग तैयापुर गांव की तरफ भागने लगे। इस पर टीम ने घेराबंदी कर दो युवकों को पकड़ लिया, जबकि एक फरार हो गया।
पकड़े गए लोगों ने अपना नाम भगवान दास निवासी मुघरिहा व विजय प्रकाश उर्फ सोनू निवासी पुरवा मका थाना सहायल बताया हैं। उनके पास से जो बाइकें बरामद हुईं हैं, वे चोरी की हैं। युवकों ने फरार साथी का नाम सत्यम त्रिपाठी निवासी मुघरिहा बताया है। उसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।