फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   crime,loot,couple

बाइक सवार लुटेरों ने असलहों के बल पर दंपती को लूटा

Fri, 28 May 2021 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
crime,loot,couple
फफूंद (औरैया) अछल्दा से झींझक के जगदीशपुर गांव जा रहे बाइक सवार दंपती को बाइक सवार दो लुटेरों ने असलहों के बल पर पाता कान्हौं गांव के पास रोक कर नकदी व जेवरात लूट लिए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। वहीं पीड़ित ने पुलिस को लूट की तहरीर दी है।
विज्ञापन

बुधवार देर रात कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर निवासी अंकित अवस्थी पत्नी आकांक्षा के साथ ससुराल अछल्दा से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह अछल्दा-दिबियापुर नहर के पास पहुंचे। इस बीच एक बाइक पर सवार दो युवक उन्हें ओवरटेक करते हुए रोक लिया और दोनों बदमाशों ने तमंचा लगाकर पास में रखी नकदी व जेवरात निकालने के लिए कहा।
विज्ञापन

अंकित और आकांक्षा ने अंगूठी, चेन उतार कर लुटेरों को दी। इस बीच पास से कुछ लोग आते दिखाई दिए। जिन्हें देखकर लुटेरे बाइक से दिबियापुर की ओर भाग निकले।
गनीमत रही की बैग व पास में रखी नकदी ग्रामीणों के आने से बच गई। लूट की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक आलोक दुबे, पाता चौकी इंचार्ज पंकज तोमर जा पहुंचे। अंकित ने पुलिस को बताया कि लुटेरे सफेद रंग की अपाचे गाड़ी से थे, जल्दबाजी में वह गाड़ी का नंबर नहीं देख सका। लुटेरों ने चेहरा ढक रखा था और हेलमेट लगाए थे। जिससे उनकी पहचान नहीं हो सकी। प्रभारी निरीक्षक आलोक दुबे ने बताया कि लुटेरों को पकड़ने के लिए चार टीम बनाई गई है। लुटेरों को जल्द पकड़ कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed