{"_id":"60b12f468ebc3e29c223167d","slug":"crime-loot-auraiya-news-auraiya-auraiya-news-knp630922767","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफेद अपाचे सवार बदमाशों ने तमंचा लगा दंपति को लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफेद अपाचे सवार बदमाशों ने तमंचा लगा दंपति को लूटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एरवाकटरा (औरैया)। थाना क्षेत्र के गांव पसुआ हिरमी के पास सफेद अपाचे बाइक पर सवार तीन लुटेरों ने इटावा जा रहे दंपती से असलहा के बल पर नगदी व जेवरात लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे फरार हो गए। पुलिस ने नाकेबंदी कर लुटेरों की खोजबीन शुरू की, सफलता नहीं मिली।
एरवाकटरा थाना क्षेत्र के गांव भैदपुर के मजरा कछपुरा निवासी हरि नारायण की पुत्री रूपा शाक्य शुक्रवार की सुबह पति सूरज सिंह के साथ बाइक से ससुराल इटावा जिले के नगला पछाए ककराई जा रही थी। थाना क्षेत्र के गांव पसुआ हिरमी के पास बीच पीछे से आए सफेद अपाचे सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने उनकी बाइक को ओवरटेक कर रोक दिया। इसके बाद बाइक सवार बदमाशों ने सूरज सिंह के सीने पर तमंचा लगा दिया। पति के सीने पर तमंचा लगा देख रूपा कांप गई। इसी बीच बदमाशों ने महिला के कान के झाले, मंगल सूत्र, पेंडल व तीन अंगूठी, तोड़ियां उतार लीं। उसके पास पर्स में रखे 10 हजार रुपये भी पार कर दिए। इसके बाद बदमाशों ने बाइक की चाबी व मोबाइल भी लेकर भाग गए। घटना के बाद रूपा ने पति के मोबाइल से मायके में सूचना दी।
रूपा का आरोप है कि 112 नंबर पर घंटी जाती रही और फोन नहीं उठा। लूट होने की जानकारी होते ही मायके पक्ष के लोग व ग्रामीण मौके पर पहुंचे। जहां बाद में लोगों की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दंपती से पूछताछ के बाद सफेद अपाचे सवार बदमाशों की तलाश में जुट गई। घटना के संबंध में पीड़िता ने बताया कि बदमाश उनके पास से लगभग तीन लाख रुपये के जेवरात लूट ले गए हैं।
विज्ञापन
थाना प्रभारी निरीक्षक सुधीर सिंह ने बताया कि अभी तक पीड़ितों की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। सूचना के आधार पर बदमाशों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। जल्द ही बदमाश पुलिस की गिरफ्त में होंगे।