{"_id":"6195318f45591a7a382b8536","slug":"crime-loot-auraiya-auraiya-news-knp664562286","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाची-भजीती से बाइक सवारों ने की लूटपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाची-भजीती से बाइक सवारों ने की लूटपाट
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। बाजार से घर जाते समय स्कूटी सवार चाची व भजीती को बाइक सवार बदमाशों ने धक्का देकर गिरा दिया। दोनों के सड़क पर गिरते ही बदमाशों ने तमंचे के बल पर उनसे नगदी व जेवर लूट लिए। सूचना पर पुलिस ने नाकेबंदी कर लुटेरों की तलाश में जुटी है।
पुर्वा पसी थाना बिधूना की रहने वाली मंजू देवी पत्नी रामकिशन ने पुलिस को बताया वह अपनी भतीजी पूजा के साथ बुधवार दोपहर लोहा मंडी स्थित पंजाब नेशनल बैंक रुपये निकालने गईं थीं। जहां दोनों ने अपने खाते से रुपये निकाले और फिर बाजार में खरीदारी के बाद स्कूटी से अपने गांव चल दीं। जैसे ही उनकी स्कूटी वसंई गांव के समीप पहुंची, तभी पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने स्कूटी में धक्का मार दिया। जिससे दोनों गिर पड़ीं।
इसी बीच तेजी से एक बदमाश ने तंमचा दिखाकर मंजू देवी के बैग में रखे 20 हजार रुपये व झुमकी, मंगसूत्र, एक जंजीर ले ली। इसके अलावा पूजा के बैग में रखे 10 हजार रुपये, मोबाइल भी छीन लिए। दोनों कुछ समझ पाती इससे पहले बदमाश भाग गए। लूट की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने लुटेरों की तलाश में नाकेबंदी कर तलाश शुरू की है। कोतवाली प्रभारी शशिभूषण मिश्रा ने बताया कि लुटेरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्त में होंगे। वसई गांव के समीप हुई लूट की घटना से बदनपुर चौकी पुलिस की गश्त की पोल पोल खुल गई।