{"_id":"618806f105a9e00f5a3555ab","slug":"crime-loot-auraiya-auraiya-news-knp6625274140","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट कर युवक की बाइक लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट कर युवक की बाइक लूटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिधूना (औरैया)। भाईदूज पर पत्नी को ससुराल छोड़कर लौट रहे युवक के साथ साहसपुर के समीप बदमाशों ने मारपीट की और बाइक लूटकर भाग गए। घायल को सीएचसी बिधूना से सैफई रेफर किया गया है। घायल के पिता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।
इटावा जिले के ऊसरहार थानाक्षेत्र के राजपुरा निवासी अशोक कुमार ने रविवार को कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका पुत्र त्रिवेंद्र कुमार अपनी पत्नी को बिधूना कोतवाली क्षेत्र के साहसपुर स्थित अपनी ससुराल छोड़ने गया था। शनिवार की देर रात लगभग आठ बजे वह पत्नी को छोड़कर बाइक से वापस लौट रहा था।
बिधूना किशनी मार्ग पर साहसपुर से लगभग 500 मीटर की दूरी पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने त्रिवेंद्र को रोक लिया और उससे बाइक लूटकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंचे पुत्र के ससुरालियों ने मारपीट में त्रिवेंद्र को बिधूना सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से सैफई रेफर किया गया है। कोतवाली प्रभारी शशिभूषण मिश्रा ने बताया कि मामला लूट का नहीं है। बाइक सवार का एक्सीडेंट हुआ है। पुलिस की जांच में मामला सामने आया है।