{"_id":"61c76987dca3a87f272ba50c","slug":"crime-hungama-auraiya-news-auraiya-news-knp6717048128","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की कार्रवाई से खफा ग्रामीणों ने थाने का किया घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की कार्रवाई से खफा ग्रामीणों ने थाने का किया घेराव
विज्ञापन
फफूंद(औरैया)। थाना क्षेत्र के गांव कल्याणपुर में बीते दिनों हुई मारपीट की घटना में एनसीआर दर्ज किए जाने से नाराज पीड़ित शनिवार शाम को आधा सैकड़ा ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचे। उन्होंने थाने का घेराव करते हुए पुलिस की कार्रवाई के प्रति नाराजगी जताई। थानाध्यक्ष ने गुस्साए लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। साथ ही निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की बात कही।
कल्याणपुर निवासी नीलम देवी पत्नी रविंद्र कुमार ने थाने में दिए शिकायती पत्र में बताया कि 22 दिसंबर को गांव के ही दबंगो ने एक मुकदमें में उन पर समझौते का दबाव बनाया था। मना करने आरोपियों ने उनकी पिटाई की थी। जिसमें उसे काफी चोटें आई थी, चीख पुकार सुनकर जब उसका पति आया तो आरोपियों ने उन्हें भी पीटा। आसपास के लोगों ने किसी तरह बीच बचाव कर मामला शांत कराया।
पीड़िता ने आरोप लगाया कि जब मामले की शिकायत थाने में की गई तो पुलिस ने आरोपियों का पक्ष लेते हुए उन लोगों के खिलाफ सिर्फ एनसीआर ही दर्ज की। इधर, आरोपी अब उसे धमका रहे हैं। इसी बात से नाराज पीड़ित गांव के लोगों के साथ थाने आ पहुंची और लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। महिला आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज करने की मांग कर रही थी। मामला बढ़ता देख पुलिस के हाथ पांव फूल गए।
विज्ञापन
थाने के सिपाहियों ने लोगों को समझाना शुरू किया। थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने गुस्साएं ग्रामीणों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया कि डॉक्टरी रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।