फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   crime,fraud,auraiya news,ciber crime

कस्टमर केयर पर किया फोन और सिपाही के खाते से निकल गए रुपये

Thu, 30 Dec 2021 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
crime,fraud,auraiya news,ciber crime
दिबियापुर। साइबर अपराधियों ने दिबियापुर थाने में तैनात सिपाही के खाते से एक लाख रुपये से ज्यादा निकाल लिए। सिपाही ने कस्टमर केयर पर फोन किया था, इसके बाद से उसके खाते से रुपये निकलने लगे। पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

थाना दिबियापुर में तैनात सिपाही प्रवीण कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 28 दिसंबर को उसके बैंक खाते से रुपये कटने का सिलसिला शुरू हुआ। पहली बार में 48979 रुपये, दूसरी बार में 19773 और तीसरी बार में 39391 रुपये निकाले गए। तीन बार में कुल एक लाख आठ एक सौ 43 रुपये ऑनलाइन निकाले गए। बताया कि जब उसने बैंक में संपर्क किया तो बताया कि साइबर फ्राड हुआ है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक विकास राय ने बताया कि सिपाही ने बैंक खाते में आ रही समस्या के बारे में जानकारी के लिए बैंक के कस्टमर केयर पर फोन किया था। इसके बाद रुपये कटने का सिलसिला शुरू हुआ। पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed