फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   crime,fire,auraiya

कार सवारों ने दिनदहाड़े युवक पर फायर झोंका

Sat, 27 Nov 2021 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
crime,fire,auraiya
फफूंद (औरैया)। अछल्दा थानाक्षेत्र के लिधौरा में फेरी लगाने घर से निकले एक अधेड़ को कार सवार युवकों ने दिनदहाड़े गोली मारकर घायल कर दिया। गोली चलने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने हमलावरों का पीछा किया तो हमलावर कार छोड़ कर भाग निकले। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद सैफई रेफर किया गया है। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर गोली मारने वालों की तलाश शुरू की है।
विज्ञापन

लिधौरा निवासी शबाना ने बताया कि उनके पति जहीर खान (45) बर्तन की फेरी लगाते हैं। शनिवार सुबह 10 बजे घर से निकले थे। इसी बीच एक कार में सवार कुछ लोग आकर घर के सामने रुके। देखते ही देखते एक ने कार के अंदर से पति के ऊपर फायर कर दिया। जिससे गोली पेट में जा लगी। गोली चलने और पति के गिरते ही उसने शोर मचा दिया। इस पर ग्रामीण दौड़ पड़े। हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भागे। ग्रामीण भी पीछे दौड़ पड़े। इस पर कार सवार वाहन छोड़कर भाग गए। सूचना पर पहुंची अछल्दा पुलिस ने कार को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि कार के नंबर से कार मालिक का पता लगाया जा रहा है। इससे हमलावरों की पहचान की जा रही है। वहीं, दिनदहाड़े गोली मारकर अधेड़ को घायल करने की सूचना ग्रामीणों ने तत्काल अछल्दा पुलिस को दी। इसके साथ ही ग्रामीण हमलावरों का पीछा करते हुए आशा गांव तक जा पहुंचे। पुलिस करीब एक घंटे तक मौके पर नहीं पहुंची। घायल को तड़पता देख ग्रामीणों ने ही उसे अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के देर से पहुंचने पर लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed