{"_id":"618814e2c53bf35fe676ed79","slug":"crime-fir-dead-auraiya-news-knp6625272153","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्भवती की मौत, मारपीट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्भवती की मौत, मारपीट का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजीतमल (औरैया)। गर्भवती की आगरा के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। मृतका मायके वालों ने कोतवाली पुलिस तहरीर देकर उसके ससुरालीजनों के खिलाफ इलाज में लापरवाही बरतने और गर्भवती को पीटने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
क्षेत्र के कोठी कस्बा निवासी गुरदीप की शादी 2014 में फफूंद क्षेत्र के फक्कड़पुर निवासी प्रीती (34) के साथ हुई थी। प्रीती छह माह की गर्भवती थी। करीब एक माह पहले बीमार होने पर परिजन प्रीती का उपचार करा रहे थे। आराम न मिलने पर परिजनों ने प्रीती को आगरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां शनिवार की रात प्रीती की मृत्यु हो गई।
प्रीती की मौत की सूचना पर कोठी कस्बा पहुंचे मृतका के भाई दीपू पुत्र रामचंद्र व अन्य मायके वालों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामसहाय पटेल ने बताया कि महिला काफी दिनों से बीमार चल रही थी। आगरा के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मायके पक्ष के लोगों ने 112 नंबर को मारपीट कर मार डालने की सूचना दी थी। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस को अभी तहरीर नहीं दी गई है।