फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   crime,dead,deadbody

सड़क किनारे मिला युवक का अधजला शव

Sun, 21 Nov 2021 10:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
crime,dead,deadbody
औरैया। दिबियापुर-फफूंद मार्ग पर एक स्कूल के लिए जाने वाले रास्ते पर युवक का अधजला शव मिला। सूचना पर एसपी, एएसपी अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पहचान मिटाने के लिए युवक के चेहरे पर पेट्रोल डालकर क्षतविक्षत किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

रविवार सुबह लगभग साढ़े सात बजे राहगीरों ने स्कूल जाने वाले कच्चे मार्ग पर युवक का अधजला शव पड़ा देखा। जिसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी संतोष अवस्थी पहुंचे। कुछ ही देर में एसपी अभिषेक वर्मा भी घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने घटना के संबंध में जानकारी ली। फोरेंसिक टीम ने मौके से सबूत जुटाए। पुलिस ने घटनास्थल से एक भरा व एक खाली देसी शराब की सीसी बरामद की है। पुलिस ने बताया कि मृतक की शिनाख्त मिटाने के इरादे से शव का चेहरा भी पेट्रोल डालकर जलाया गया है।
विज्ञापन

सीओ सिटी सुरेंद्रनाथ यादव व अपर पुलिस अधीक्षक शिष्यपाल ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। सीओ सिटी पुलिस टीम के साथ मार्ग पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि युवक का शव बरामद हुआ है। उसके चेहरे को पेट्रोल से जलाने का प्रयास किया गया है। पुलिस घटना के खुलासे का प्रयास कर रही है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। उम्मीद है जल्द पूरे प्रकरण की हकीकत सामने आएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर युवक की मौत की वजह का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed