{"_id":"61929d5b153e1a5030279147","slug":"crime-dead-auraiya-hatya-auraiya-news-knp6640683188","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिधूना (औरैया)। दिवाली के दिन संदिग्ध हालात में झुलसी विवाहिता की इलाज के दौरान मौत हो गई। सोमवार को परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा देकर मामला शांत कराया। पीड़ित पिता ने पुलिस को तहरीर दी है।
बिधूना कोतवाली क्षेत्र के पुर्वा लक्षीराम निवासी रमाकांत की पत्नी पूजा दिवाली वाले दिन झुलस गई थी। रविवार को उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। सोमवार को पुत्री की मौत की खबर पर पहुंचे जालौन निवासी रामजीलाल ने पुत्री को जलाकर मारने का आरोप लगा हंगामा किया। गांव में हंगामा और मामला बढ़ने की जानकारी लोगों ने पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाकर शांत कराया। मृतक के पिता ने ससुरालियों पर प्रताड़ित करने और हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। कोतवाली प्रभारी शशिभूषण मिश्रा ने बताया कि हंगामा की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। परिजनों को शांत कराकर जांच की गई है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जाएगी।