{"_id":"62191b182869a026247e5f51","slug":"crime-chori-auraiya-news-auraiya-news-knp68259384","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर का जंगला काट दिया चोरी को अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर का जंगला काट दिया चोरी को अंजाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजीतमल। कोतवाली क्षेत्र के गोकुलपुर में जंगला काटकर घर में घुसे चोर बक्सा उठा ले गए। चोरों ने भागते समय महिला के गले से झपट्टा मारकर चेन छीन ली। शोर मचाने पर परिजन जाग गए, तब तक चोर भाग चुके थे। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की है।
गोकुलपुर निवासी संजय एंबुलेंस चालक हैं। गुरुवार शाम को वह ड्यूटी पर गए थे। घर में पत्नी कुसुम उर्फ पिंकी, मां रानी देवी व छोटा भाई योगेंद्र था। देर रात चोर घर के बाहरी हिस्से में बने कमरे का जंगला तोड़ कर अंदर घुसे।
कमरे में कुछ न मिलने पर चोर छत के रास्ते अंदर आए और दूसरे कमरे में रखा बक्सा उठा ले जा रहे थे। खटपट की आवाज सुनकर जागी कुसुम कमरे से बाहर निकली, जब तक वह कुछ समझ पाती, तब तक चोर उसके गले से चेन छीन कर भाग गए। कुसुम के चीखने चिल्लाने पर परिजन व आसपास के लोग एकत्र हो गए।
विज्ञापन
इधर, चोरी की जानकारी पर सपा नेता अवधेश भदौरिया और जितेंद्र दोहरे भी मौके पर पहुंच गए। पीड़ित के साथ गांव के लोगों ने जल्द चोरों की गिरफ्तारी की मांग की है। मौके पर पहुंची अजीतमल कोतवाली पुलिस ने परिजनों से घटना के बारे में जानकारी ली।
पुलिस को बक्सा घर से कुछ ही दूरी खेतों पर खुला मिला। परिजनों ने कीमती सामान चोरी होने की बात कही है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर चोरों की गिरफ्तारी की जाएगी।
दो साल पहले हुई थी बड़ी चोरी
वर्ष 2018 में 12 जुलाई की रात संजय के घर में लाखों रुपये की चोरी हुई थी। इस घटना में चोर उसके घर से सवा लाख की नकदी समेत करीब पांच लाख रुपये के जेवरात चोरी कर ले गए थे। संजय ने बताया कि उसके घर में यह तीसरी चोरी है। इधर, पुलिस घटना में किसी करीबी के होने का शक जताकर जांच में जुटी है।