फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   crime,chori,auraiya news

बंद घर से लाइसेंसी बंदूक और ढाई लाख की नकदी चोरी

Sat, 19 Feb 2022 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 12:08 AM IST
विज्ञापन
crime,chori,auraiya news
औरैया। शहर के मोहल्ला गोविंद नगर में बंद पड़े घर का ताला तोड़ कर चोरों ने लाइसेंसी बंदूक व ढाई लाख नकदी समेत करीब चार लाख के जेवर पार कर दिए। शुक्रवार शाम घर लौटे गृहस्वामी ने सामान बिखरा देखकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल शुरू की है।
विज्ञापन

मोहल्ला गोविंद नगर में नागेेंद्र चौहान फार्मा कंपनी में काम करते हैं। कार्यालय के काम से उनका अक्सर लखनऊ आना-जाना रहता है। इन दिनों घर पर अन्य लोग भी नहीं थे। इसका फायदा उठा कर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। नागेंद्र ने पुलिस को बताया कि शाम को जब वह घर पहुंचा तो कमरे का ताला टूटा था और सामान बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन

छानबीन करने पर पता चला कि एक नाल लाइसेंसी बंदूक, ढाई लाख रुपये समेत करीब चार लाखों के आभूषण गायब मिले। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि श्रीवास्तव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू की। कोतवाल ने बताया कि बंद घर होने के कारण चोरों ने घटना को अंजाम दिया है। जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा किया जाएगा। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरी मामलों में छह आरोपियों को भेजा जेल
सदर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को चोरी के आरोपियों ऋषभ व मोहित कठेरिया निवासी कांशीराम कालोनी, अनिल शुक्ला निवासी प्रेमानंद आश्रम के पीछे कसबा खानपुर, इमरान व अजय कुमार निवासी कांशीराम कालोनी कखावतू, दीपक निवासी कांशीराम कालोनी को जेल भेज दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि श्रीवास्तव ने बताया कि गिरफ्तार चोरों के पास से पुलिस ने दो चोरी के सिलिंडर, एक कार बरामद की है। सभी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed