{"_id":"5fecc92c8ebc3e3eb808bf84","slug":"crime-auriya-news-auraiya-auraiya-news-knp603094432","type":"story","status":"publish","title_hn":"रौब गांठने में की थी किसान की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रौब गांठने में की थी किसान की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। जमालीपुर गांव में 19 दिसंबर की रात ट्यूबवेल पर जा रहे किसान की गोली मारकर की गई हत्या के मामले में पुलिस ने दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि किसान के रौब गांठने पर दो भाई खुन्नस रखे हुए थे। इस वजह से किसान की हत्या कर दी।
गांव जमालीपुर निवासी किरान यादव उर्फ राणा (52) की 19 दिसंबर की रात घर से लगभग एक किलोमीटर दूर खेत में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। दूसरे दिन भोर जब पत्नी सीता देवी ट्यूबवेल जा रही थी तो रास्ते में पति का शव पड़ा मिला था। इस प्रकरण में पुत्र अनिल की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज किया था।
पुलिस ने हत्या में जमालीपुर निवासी कुलदीप व मनोज यादव पुत्रगण मुलायम सिंह यादव को मिहौली गांव में ओवरब्रिज पुल के नीचे से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में दोनों ने बताया कि मृतक बात-बात में रौब गांठा करता था। इसी बात से उन्हें खुन्नस थी और उन्होंने वारदात को अंजाम दिया। गिरफ्तार आरोपियों में मनोज यादव के पास से पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त तमंचा व कारतूस बरामद किया है। सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव ने बताया कि दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।