फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   crime

पुलिस को देख मछली का शिकार करने वाले भागे

Fri, 03 Dec 2021 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
crime
औरैया। यमुना नदी में मछली के अवैध शिकार की जानकारी मिलने पर शुक्रवार को एसडीएम सदर ने गांव भदौरा में छापा मारा। छापे की भनक लगते ही मछली पकड़ने वाले भाग गए। टीम ने मौके से 11 नाव समेत मछली पकड़ने के उपकरण बरामद किए।
विज्ञापन

सदर तहसील क्षेत्र में यमुना नदी किनारे बसे गांव भदौरा में मछलियों का अवैध शिकार किए जाने की तहसील प्रशासन को जानकारी मिल रही थी। इस पर शुक्रवार को एसडीएम सदर मनोज कुमार सिंह ने तहसीलदार रणवीर सिंह, नायब तहसीलदार पवन कुमार तथा पुलिस टीम के साथ छापा मारा। वहां कुछ लोग नाव से यमुना नदी में मछली पकड़ते दिखाई दिए।
विज्ञापन

पुलिस व एसडीएम को देख मछली पकड़ रहे लोग मौके से भाग निकले। टीम ने यमुना नदी किनारे शिकार के प्रयोग में लाई जा रही 11 नाव बरामद की। टीम को मौके से कुछ आइस डिब्बों में मछलियां भी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, एसडीएम सदर मनोज कुमार सिंह का कहना है कि यमुना नदी में मछली पकड़ने का टेंडर अभी नहीं हुआ है। कुछ लोगों के अवैध शिकार किए जाने की जानकारी मिली थी। इसी को लेकर छापा मार गया। मौके से नाव, जाल, आदि सामान बरामद किया गया है। सभी सामान जब्त करने की कार्रवाई की गई है। शिकारियों को चिन्ह्ति किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed