{"_id":"6197e9b342afb85cd6382a66","slug":"crime-auraiya-news-knp664963023","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध रुप से रेलवे टिकट बनाने पर युवक को आरपीएफ ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध रुप से रेलवे टिकट बनाने पर युवक को आरपीएफ ने पकड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र में संजय गेट के पास स्थित एक जनसेवा केंद्र पर अवैध रूप से बनाए जा रहे रेलवे टिकट की जानकारी पर आरपीएफ फफूंद ने छापा मारा। मौके पर जांच पड़ताल के दौरान आरपीएफ ने पुख्ता सबूत जुटाए। इस दौरान जनसेवा केंद्र के संचालक को हिरासत में लिया साथ ही लैपटॉप व अन्य दस्तावेज अपने साथ ले गई।
आरपीएफ के एसआई गुड्डू कुमार भारती ने शुक्रवार को टीम के साथ संजय गेट के पास जनसेवा केंद्र पर छापा मारकर संचालक को हिरासत में ले लिया। टीम ने लैपटॉप और कंप्यूटर के साथ सभी प्रपत्र चेक किए। इस दौरान अवैध रूप से बनाए गए 25 टिकट बरामद किए। बिना पंजीकरण के टिकटें बनाने को लेकर आरपीएफ ने जनसेवा केंद्र से कुछ कागजात और लैपटॉप जब्त किया है।
आरपीएफ प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पुख्ता सबूत मिले हैं। वह काफी समय से अवैध तरीके से लोगों की टिकट बना रहा था। उसके खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत कार्रवाई जाएगी।