{"_id":"615605108ebc3e6295529440","slug":"crime-auraiya-news-knp6555050155","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुधमुंहे को जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुधमुंहे को जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिबियापुर (औरैया)। सहायल क्षेत्र के निवासी महिला ने आरोप लगाया कि दुधमुंहे पुत्र को जान से मारने की धमकी देकर उसके ननदोई ने दुष्कर्म किया। घटना उस समय हुई जब पति की नामौजूदगी में वह अपने बेटे का इलाज कराने के लिए बहनोई के साथ गई थी। महिला की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पति जोधपुर में एक कंपनी में नौकरी करते हैं। इस बीच आठ माह के पुत्र की तबीयत खराब हो गई। दिबियापुर क्षेत्र के गांव निवासी ननद ने बेटे का उपचार कराने के लिए उसे अपने घर बुला लिया। 25 सितंबर को ननदोई पीड़िता को बेटे सहित दिबियापुर उपचार कराने के लिए ले आए। उपचार के बाद गांव वापस लौटते समय शाम लगभग सात बजे ननदोई ने गांव घेरा और छिद्दी का पुर्वा के बीच पुत्र को जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। 27 सितंबर को वह अपने मायके औरैया गई तो परिजनों को घटना की जानकारी दी।
जोधपुर से लौटने पर जब पति ने ननदोई से शिकायत की तो फोन पर ही जान से मारने की धमकी दी। दिबियापुर थाने के निरीक्षक सुनील कुमार वर्मा के अनुसार ननदोई के घर से महिला के जाने के बाद ननद ननदोई को जानकारी हुई कि घर में रखे सोने चांदी के जेवरात गायब हैं। इस पर महिला के खिलाफ चोरी की शिकायत की गई थी। पुलिस इस मामले की जांच कर रही थी। इसी बीच महिला ने बलात्कार का आरोप लगाया है। दोनों पक्षों से मिली शिकायत पर जांच की जा रही है।