{"_id":"610ad1848ebc3eb83d4b680a","slug":"crime-auraiya-news-knp6443411184","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजगार दिलाने के नाम पर की लाखों की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजगार दिलाने के नाम पर की लाखों की ठगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजीतमल (औरैया)। खेतूपुर मोहल्ले में रोजगार दिलाने के नाम पर एक युवक ने एक महिला से ढाई हजार रुपये ठग लिए। इसी तरह कई अन्य महिलाओं से भी रुपये ऐंठे। पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
खेतूपुर मोहल्ला निवासी मूगेलाल की पुत्री सलौनी ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि 28 अप्रैल को वह अपने घर पर थी। तभी विधूना के बेला रोड निवासी राहुल कुमार अपने तीन साथियों के साथ आया। इन लोगों ने बताया कि नई दिल्ली में स्थित आल इंडिया डेवलपमेंट सोसायटी महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए रोजगार मुहैया कराती है।
शुरुआत में ढाई हजार रुपये देेने पड़ते हैं। इसके बाद प्रत्येक महिला को सिलाई मशीन तथा 18 हजार रुपये प्रतिमाह दिया जाता है। रीजनल सुपरवाइजर बनाने के नाम पर राहुल ने उससे ढाई हजार रुपये ले लिए।
विज्ञापन
मोहल्ले की कई अन्य महिलाओं से भी उसने रुपये वसूले। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चल रहा है। फोन भी नहीं उठ रहा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।