{"_id":"60f075a58ebc3e996e002555","slug":"crime-auraiya-news-knp640411798","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन दहाड़े दपंती से नकाबपोश बदमाशों ने की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन दहाड़े दपंती से नकाबपोश बदमाशों ने की लूट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अछल्दा (औरैया) तैयापुर से अपने घर इटावा जा रहे बाइक सवार दंपती को पाता मार्ग पर तीन बाइक पर सवार होकर आए नकाबपोश बदमाशों ने ओवरटेक कर रोक लिया। दंपती कुछ समझ पाते तब तक बदमाशों ने तमंचे के बल पर उनसे नगदी और जेवरात लूट लिए। इसके बाद और आगे की ओर भाग निकले। लूट का शिकार दंपती ने राहगीरों की मदद लेकर पुलिस को सूचना दी।
तैयापुर स्थित नवोदय विद्यालय में तैनात गार्ड मनोज गुरुवार शाम को पत्नी ऊषा देवी के साथ घर इटावा जा रहा था। जैसे ही ये लोग पाता मार्ग पर कांशीराम आवास के पास पहुंचे, तभी पीछे से तीन बाइक पर सवार होकर आए नकाबपोश तीन लुटेरों ने ओवरटेक कर रोक लिया। दंपती कुछ समझ पाते बदमाशों ने दोनों पर तमंचे लगा दिए और चेन, अंगूठी, झुमके व नगदी लूट ली।
सूचना पर पहुंची पुलिस को दंपती ने बताया कि लुटेरे उसके पास से बैग भी लूट ले गए है, जिसमें जरूरी कागजात थे। तीनों बदमाश चेहरे पर कपड़ा बांधे हुए थे और सभी काले रंग की गाड़ियों से थे। दिन दहाड़े हुए लूट से कस्बे में हड़कंप मच गया। थाना प्रभारी तारिक खान ने बताया कि लुटेरों की तलाश में नाकेबंदी की गई। जल्द ही लुटेरों की गिरफ्तारी की जाएगी।