{"_id":"60f074f38ebc3e1031696981","slug":"crime-auraiya-news-knp6404109168","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी कर भैंस ले जा रहे दो चोरों को ग्रामीणों ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी कर भैंस ले जा रहे दो चोरों को ग्रामीणों ने पकड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंचौसी (औरैया)। दिबियापुर थाना क्षेत्र के अमरपुर गांव में बुधवार की रात भैंस चोरी कर ले जा रहे दो चोरों को ग्रामीणों ने विजयीपुरवा के पास घेराबंदी कर पकड़ लिया। चोरों के पास से पांच भैंसें मिली हैं। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
बुधवार की रात सुंदरपुर गांव निवासी मूलचंद की चार भैंसें व अमरपुर गांव निवासी राम स्वरूप की एक भैंस को खूंटे से खोलकर चोर कंचौसी दिबियापुर रोड पर खड़ी गाड़ी में लादकर लेकर जा रहे थे। अमरपुर गांव के राम स्वरूप ने दो युवकों को भैंस ले जाते देख शोर मचाया। इस पर ग्रामीणों ने विजयीपुरवा के पास घेराबंदी कर दोनों चोरों को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी।
पुलिस को पकड़े गए लोगों ने अपना नाम दिलीप कुमार व वीरेंद्र निवासी इजुआ रामपुर थाना रूरा कानपुर देहात बताया है। कंचौसी चौकी इंचार्ज प्रमोद सागर ने बताया दोनों चोरों को गिरफ्तार कर लिया गया है। चोरों के गैंग का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। बरामद भैंसें किसानों को सौंप दी गई है।