{"_id":"60d0d3578ebc3e2d931449f1","slug":"crime-auraiya-news-knp635617326","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज में कार न मिलने पर विवाहिता को मारपीट कर निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज में कार न मिलने पर विवाहिता को मारपीट कर निकाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहायल (औरैया)। दहेज में 10 लाख रुपये नगद और कार न मिलने पर ससुराल वालों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। विवाहिता की तहरीर पर सहायल थाने की पुलिस ने पति समेत ससुराल के छह लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज की है।
सहायल थाना क्षेत्र के बेहलोलपुर निवासी मधुलता पुत्री अमर सिंह ने थाने में दी तहरीर में कहा है कि उसका विवाह 27 अप्रैल 2016 को मध्यप्रदेश के भिंड जिले के फुफ निवासी भीम सिंह के साथ हुआ था। शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुराल वाले दहेज में 10 लाख रुपये और कार की मांग करने लगे।
मांग पूरी न होने पर उसे प्रताड़ित करने लगे। कुछ दिन पहले ससुराल वालों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। मधुलता ने पति भीम सिंह, ससुर रामसनेही, सास जय देवी, देवर हरपाल, जेठानी मीना देवी व जेठ मनफूले को नामजद किया है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी राज कुमार सिंह राठौर ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर पति समेत ससुराल के छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।