{"_id":"60c0ffca8ebc3ed22e33b619","slug":"crime-auraiya-news-knp633219738","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली से आ रहा युवक रोडवेज बस में जहर खुरानी का शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली से आ रहा युवक रोडवेज बस में जहर खुरानी का शिकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। दिल्ली से घर लौट रहे युवक को रोडवेज बस में जहरखुरानों ने शिकार बना लिया। युवक का बैग और रुपये पार कर लिए। रोडवेज बस स्टैंड के पास बेहोश मिले युवक को राहगीरों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। होश में आने के बाद उसने घटना की जानकारी दी।
बुधवार सुबह कुछ लोगों ने बस स्टैंड से कुछ दूर एक युवक को बेहोश पड़ा देखा। इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को दी और युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। दोपहर को होश आने पर युवक ने अपना नाम तेज बहादुर निवासी मौडवी संधना कानपुर देहात बताया।
उसने बताया कि वह एक जून को दिल्ली में जूते की फैक्टरी में नौकरी के लिए गया था। काम न मिलने पर आठ जून की रात रोडवेज बस से वापस आ रहा था।
उसके पास बैठे व्यक्ति ने सफर के दौरान उसे बिस्कुट खाने को दिया और पानी पिलाया। इसके बाद उसे कुछ याद नहीं है। होश में आने पर उसका बैग और पर्स गायब मिला। बैंग में कपड़े, आधार कार्ड व जरूरी कागजात व पर्स में दो सौ रुपये थे। थाना प्रभारी ने बताया कि कार्रवाई की जाएगी।