{"_id":"5fe4d9ee8ebc3e3c82243ecf","slug":"crime-auraiya-news-knp601949484","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित मोहल्ला बनारसीदास में बुधवार रात छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के समय घर में कोई नहीं था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मोहल्ला बनारसीदास निवासी दिगंबर दोहरे अंडे की ठेली लगाते हैं। बुधवार की रात उनकी पुत्री राखी (16) ने कमरे में दुपट्टे से फंदा लगाकर जान दे दी। वह भारतीय विद्यालय इंटर कालेज की 11 वीं कक्षा की छात्रा थी। पिता दिगंबर दोहरे रात लगभग सवा नौ बजे किसी काम से घर पहुंचे तो पुत्री को फांसी पर झूलता पाया। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
इस संबंध में नारायनपुर चौकी इंचार्ज सुधीर भारद्वाज ने बताया कि मृतका अपनी मां शीला व भाई नितिन व हिमांशु के साथ फरीदाबाद में रह रही थी। पहले पिता भी फरीदाबाद में ही काम करता था। लॉकडाउन के समय यहां आकर ठेली लगाने लगा। मृतका 21 दिसंबर को ही औरैया अपने पिता के पास आई थी। जहां गुरुवार को उसने आत्महत्या कर ली। कोतवाली इंस्पेक्टर संजय पांडेय ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का अभी कुछ पता नहीं चल सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर पता चल सकेगा।