{"_id":"5fe4d9ed8ebc3e3c8c6ef75f","slug":"crime-auraiya-news-knp601948518","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिविल की तैयारी कर रही युवती के साथ शोहदों ने की छेड़छाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिविल की तैयारी कर रही युवती के साथ शोहदों ने की छेड़छाड़
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। ऑटो से दिबियापुर जा रही दिल्ली में आईएएस की तैयारी कर रही छात्रा के साथ फफूंद चौराहे पर तीन बाइक पर सवार छह युवकों ने छेड़छाड़ की। छात्रा के लोगों के दौड़ाने पर आरोपी एक बाइक मौके पर ही छोड़कर भाग गए। दिबियापुर थाने पहुंचीं एसपी के सामने युवती फफक पड़ी। एसपी के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दिबियापुर थाने में मौजूद फफूंद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने बताया कि वह दिल्ली में आईएएस की कोचिंग कर रही है। गुरुवार को ऑटो से दिबियापुर आ रही थी। रास्ते में तीन बाइकों पर सवार छह युवकों ने उसका पीछा किया। दिबियापुर के फफूंद चौराहे पर छेड़छाड़ की। उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग एकत्र हो गए। लोगों के दौड़ाने पर सभी आरोपी एक बाइक मौके पर छोड़कर भाग हो गए। इस बीच दिबियापुर थाने पहुंची एसपी अपर्णा गौतम के समक्ष युवती फफक पड़ी।
एसपी ने युवती से बात कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाने की हिदायत दी। युवती की तहरीर पर पीड़िता के गांव के ही दो नामजद युवकों रवि एवं विपिन के साथ अन्य अज्ञात के खिलाफ छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
दिबियापुर थाने के प्रभारी निरीक्षक रामसहाय पटेल के अनुसार घटना की जानकारी मिलते ही आरोपियों पर कार्रवाई के लिए फफूंद थाने की पुलिस पीड़िता के गांव गई थी। मामले में जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।