{"_id":"5fc688c78ebc3e9bbf6b4f0f","slug":"crime-auraiya-news-knp597443874","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर झूलता मिला महिला का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर झूलता मिला महिला का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजीतमल (औरैया)। कोतवाली अजीतमल क्षेत्र के गांव पृथ्वीपुर में एक महिला संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर झूलती मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
बिधूना क्षेत्र के गांव लुखरदोरा निवासी मालती देवी (38) की शादी अजीतमल क्षेत्र के गांव पृथ्वीपुर निवासी पुत्तन के साथ हुई थी। पुत्तन अपने 14 वर्षीय पुत्र के साथ अपने बहनोई के यहां कानपुर एक शादी समारोह में गया हुआ था।
मंगलवार को दोपहर तक दरबाजा न खुलने पर मोहल्ले के लोगों ने खिड़की से झांककर अंदर देखा तो मालती का शरीर फांसी से झूलता देखा। इस पर लोगों ने इसकी सूचना कानपुर शादी समारोह में गए मृतका के पुत्र व पति को देने के साथ ही उसके मायके वालों को भी दी।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे मृतका के भाई सर्वेश राजपूत ने 100 नंबर डायल कर पुलिस को घटना की सूचना दी। देर शाम तक मृतका का पुत्र वापस लौट आया था। किंतु उसका पति नहीं आ पाया था।
कोतवाली निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि मृतका का पति और पुत्र कानपुर एक शादी समारोह में गए हुए थे। जिसमें पुत्र वापस लौट आया है। पति का इंतजार है। मृतका के भाई की ओर से दी गई सूचना के आधार पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
बताया कि मृतका के पुत्र ने बताया कि उसकी मां अवसाद से ग्रसित थी। इससे पहले भी कई बार इस तरह का कदम उठा चुकी हैं। हालांकि तब बच गईं थी। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।