फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   crime

पति और सौतन पर हत्या का मुकदमा

Fri, 27 Nov 2020 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
crime
फफूंद (औरैया)। नई बस्ती चमनगंज में बुधवार की रात फंदे पर लटकी मिली आईटीबीपी जवान की दूसरी पत्नी की मौत के मामले में पति और सौतन समेत तीन पर रिपोर्ट दर्ज हुई है। मायके वालों ने दहेज की मांग पूरी न करने पर पुत्री की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बुधवार शाम आईटीबीपी जवान योगेश सेंगर को पहली पत्नी के विवाद में पुलिस ले गई थी। इस पर दूसरी पत्नी रूबी उसे छुड़ाने के लिए थाने पहुंची। पुलिस ने उसे नहीं छोड़ा। उल्टा दूसरी पत्नी को एक सिपाही के साथ घर भेज दिया। करीब दो घंटे बाद पति घर पहुंचा तो दरवाजा बंद था। दूसरे की छत से घर पहुंचा तो देखा कि रूबी का शव लटका था।
विज्ञापन

जवान की दूसरी पत्नी मृतका रूबी की मौत के समय उसके पिता व भाई गुरुग्राम में थे। वहां से गुरुवार शाम को लौट कर मृतका के पिता सुखवीर सिंह निवासी गांव बिहारी हाल निवास नई बस्ती चमनगंज फफूंद ने शुक्रवार को पुलिस को तहरीर दी। पिता ने बताया कि उसकी पुत्री रूबी राठौर ने जवान योगेश के साथ लगभग चार वर्ष पूर्व शादी की थी। पुत्री हमेशा शिकायत करती थी कि पति योगेश पांच लाख रुपये के लिए शराब पीकर मारपीट करता है। बुधवार को करीब आठ बजे शाम पुत्री के मकान से शोर गुल की आवाज आई तो छोटी पुत्री दौड़ कर गई। देखा पति योगेश, अंकिता व अंकिता की मां घर से निकल रहे थे। उसने घर के अंदर जाकर देखा तो पुत्री रूबी की लाश लटकी हुई थी। मृतका के पिता ने बताया कि पति योगेश सिंह, अंकिता व अंकिता की मां ने उसकी पुत्री की हत्या कर शव फांसी के फंदे पर लटका दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed