{"_id":"5fc142fe8ebc3e9bb45273d1","slug":"crime-auraiya-news-knp596704176","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉग स्कॉड टीम के साथ सीओ ने बीहड़ में की जांच पड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉग स्कॉड टीम के साथ सीओ ने बीहड़ में की जांच पड़ताल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। क्योंटरा गांव निवासी सात वर्षीय बालिका की अगवा करने के बाद हत्या के मामले में पुलिस बीहड़ में जांच पड़ताल कर रही है। गांव से दो किमी दूर शिवरा से 18 नवंबर को पानी भरे गड्ढे से बरामद किया गया था। पुलिस को कई तथ्य हाथ लगे हैं।
क्योंटरा गांव निवासी गोविंद बाबू की सात वर्षीय पुत्री आरुषि के हत्यारोपियों की तलाश में पुलिस एड़ी चोटी का जोर लगाने के बाद भी अभी तक कुछ भी हासिल नहीं कर सकी है। गुरुवार को सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव, इंस्पेक्टर कोतवाली संजय कुमार पांडेय ने डॉग स्क्वायड के साथ गांव शिवरा के जंगल में घटना स्थल पर पहुंचकर फिर से जांच पड़ताल की। इस बीच डॉग टीम के माध्यम से पुलिस को कई और तथ्य हाथ लगे हैं।
इस संबंध में सीओ सुरेंद्र नाथ यादव ने बताया कि पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है। जल्द ही हत्यारोपी के गिरफ्तार होने की उम्मीद बनती दिख रही है।
आरोपियों को छुड़ाने के लिए ग्रामीणों ने घेरी कोतवाली
औरैया। पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए गांव निवासी दो लोगों को छुड़ाने को गुरुवार को एक ट्रैक्टर भरकर महिला व पुरुषों ने कोतवाली का घेराव किया। सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव ने घेराव करने वालों को आश्वासन देते हुए कहा कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। किसी को भी बेवजह दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। इस संबंध में पुलिस हिरासत में मौजूद दोनों ने बताया कि गांव की राजनीति के चलते निर्दोष होते हुए भी फंसाया जा रहा है। पुलिस कुछ बता नहीं रही है। सीओ सिटी ने बताया कि से पूछताछ के छोड़ दिया जाएगा।