फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   crime

आईटीबीपी जवान की दूसरी पत्नी ने लगाई फांसी

Thu, 26 Nov 2020 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
crime
फफूंद (औरैया)। कस्बा निवासी आईटीबीपी जवान की दूसरी पत्नी ने फांसी लगाकर जान दे दी। हुआ यह कि पहली पत्नी की शिकायत पर पुलिस जवान को थाने उठा ले गई। करीब दो घंटे बाद पुलिस ने उसे छोड़ा तो वह घर पहुंचा। वहां पत्नी फंदे से लटकी मिली। डायरी में सुसाइड नोट मिला है। सीओ सदर ने बताया कि सुसाइड नोट में लिखा है कि ‘आप बहुत अच्छे हैं, हमने कोर्ट मैरिज की। हम बहुत दिन साथ रहे। मैं बहुत गंदी हूं। अब छोड़कर जा रही हूं।’ डायरी को फॉरेंसिक टीम को दे दिया गया है। वह राइटिंग का मिलान करेगी।
विज्ञापन

इटावा जिले के भरेह थाना का गांव पथर्रा निवासी आईटीबीपी का जवान योगेश सिंह सेंगर असम में तैनात है। उसका घर कस्बे के मोहल्ला चमनगंज नई बस्ती में है। योगेश ने दो शादियां की हैं। पहली शादी अंकिता पुत्री नरेंद्र सिंह निवासी सोहरी गढ़िया के साथ वर्ष 2012 में हुई थी। इनका कोर्ट में मुकदमा चल रहा है। अंकिता अपने मायके में रह रही है। योगेश ने 2016 में फफूंद स्थित मकान की दूसरी गली में रहने वाली रूबी राठौर पुत्री सुखवीर सिंह से कोर्ट मैरिज कर ली थी। वह नौकरी के दौरान भी रूबी को अपने साथ ही रखता था। कुछ दिन पहले ही छुट्टी लेकर रूबी के साथ फफूंद आया था।
विज्ञापन

बुधवार को पहली पत्नी अंकिता अपने साथ तीन चार लोगों को लेकर उसके घर आई और झगड़ा करने के बाद थाने में शिकायत की। बुधवार शाम को ही दो सिपाही योगेश को थाने ले गए। साथ में दूसरी पत्नी अंकिता भी चली गई। थाने में पुलिस को मामला कोर्ट में विचाराधीन होने का हवाला दिया, लेकिन पुलिस ने पति को नहीं छोड़ा। दूसरी पत्नी रूबी को एक कांस्टेबल के साथ घर भेज दिया। रूबी के जाने के दो घंटे बाद लगभग नौ बजे रात को थाने से छूटने के बाद घर पहुंचा तो मुख्य गेट अंदर से बंद था। दरवाजा न खुलने पर पड़ोस के घर से छत के रास्ते जाकर घर में देखा तो पत्नी अंदर कमरे में पंखे पर दुपट्टे के फंदे पर लटकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सदर सुरेंद्र नाथ ने बताया कि जवान का पहली पत्नी से तलाक का मामला अदालत में चल रहा है। इसको लेकर पहली पत्नी कुछ लोगों के साथ आई और दोनों पक्षों में अनबन हुई। इसके बाद मामला थाने पहुंचा तो वहां पर भी कोई निष्कर्ष नहीं निकला तो उनको वापस भेज दिया गया। यह घटना सामने आ गई जिसकी जांच की जा रही है। एसओ राजेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मृतका के परिजनों की तहरीर पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed