फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   crime

बंधकर बनाकर पांच दिनों तक महिला से दुष्कर्म

Sun, 22 Nov 2020 12:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2020 12:17 AM IST
विज्ञापन
crime
बिधूना (औरैया)। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला को तीन लोगों ने बंधक बनाकर पांच दिन तक दुष्कर्म किया। महिला किसी तरह आरोपियों की चंगुल से छूटकर घर आई। परिजनों के साथ रिपोर्ट लिखाने गई तो पुलिस ने भगा दिया। महिला ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया। कोर्ट के आदेश पर अब नौ महीने बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

गांव निवासी महिला ने शनिवार को न्यायालय के आदेश पर कुदरकोट निवासी मान सिंह व अशोक कुमार पुत्र बाबूराम व कुलदीप पुत्र रामनरेश के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया। पीड़ित महिला ने बताया कि 25 जनवरी को वह गांव से कुदरकोट भाई के यहां जा रही। रास्ते में एक सुनसान स्थान पर तीनों आरोपियों ने जबरन गाड़ी में डाल लिया।
विज्ञापन

एक व्यक्ति मुंह बांधे पहले से हाथ में तमंचा लिए बैठा था। वह लोग उसे इटावा की तरफ ले गये और बीहड़ में सुनसान जगह में बने एक कमरे में बंधक बनाकर रखा।
वहां बारी-बारी से पांच दिन तक दुष्कर्म किया। बाद में मौका पाकर वह भाग निकली और बिधूना-इटावा मार्ग पर आकर बस वाले को पूरी बात बताई। 30 जनवरी को परिजनों के साथ कोतवाली पहुंची तो पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी और उसे भगा दिया। इसके बाद उसने कोर्ट की शरण ली। कोतवाली बिधूना में कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद दोषी लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed