{"_id":"5fa6e4258ebc3e9bb744cc87","slug":"crime-auraiya-news-knp593074286","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रेन के बूम की रॉड गायब, आरोपी की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रेन के बूम की रॉड गायब, आरोपी की तलाश
विज्ञापन
औरैया। शहर के हाईवे स्थित एक लॉज के बगल में फोटोग्राफ की हत्या के मामले में फोटोग्राफी में क्रेन के बूम में लगने वाली लोहे की रॉड नदारद है। नामजद आरोपी भी पुलिस की जद से अभी दूर है। ऐसे में पुलिस को दोनों की सरगर्मी से तलाश है।
शहर के मोहल्ला पढ़ीन दरवाजा निवासी फोटोग्राफर विनय कुमार (30) पुत्र देशराज दोहरे का पुलिस ने उसकी हाईवे स्थित दुकान से गुरुवार देर शाम उसकी दुकान से खून से लथपथ शव बरामद किया था। जांच के दौरान पुलिस ने घटना स्थल से क्रेन के बूम में लगाई जाने वाली लोहे की रॉड नदारद मिली। वहीं, मृतक युवक के सिर पर भी वजनदार चीज से हमला कर हत्या किए जाने की पुलिस आशंका जता रही है। ऐसे में पुलिस को इस बात की आशंका है कि हत्या करने वाले ने कहीं इसी रॉड से तो युवक के सिर पर प्रहार नहीं किया है।
इस संबंध में सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव ने बताया कि अभी तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिली है। रिपोर्ट आने पर ही हत्या की सही वजह पता चल सकेगी। पुलिस टीमें लगातार दबिश देने में लगीं हुईं हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।