{"_id":"5f85eed88ebc3e5fab398329","slug":"crime-auraiya-news-knp5883118154","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिफ्ट लेकर रिटायर्ड शिक्षक के उड़ाए 50 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिफ्ट लेकर रिटायर्ड शिक्षक के उड़ाए 50 हजार
विज्ञापन
औरैया। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के सोहरी गांव निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक रमाकांत दुबे से लिफ्ट लेकर जेब में पड़े 50 हजार रुपये पार कर दिए। उन्होंने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को सूचना दी।
रमाकांत दुबे मंगलवार की सुबह लगभग साढ़े नौ बजे मोपेड से औरैया स्थित प्लाट में बन रहे मकान को देखने आ रहे थे। दोनों जेबों में 50-50 हजार रुपये रखे हुए थे। सदर कोतवाली क्षेत्र में नहर पुल पर एक व्यक्ति ने उनसे लिफ्ट मांगी। उन्होंने उस व्यक्ति को बैठा लिया।
गल्ला मंडी वेयर हाउस के गेट पर पहुंचते ही उसने मोपेड रुकवाई, जेब काटकर 50 हजार रुपये लेकर भाग निकला। यह पूरा घटनाक्रम रास्ते में स्थित एक पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे से मिले फुटेज के आधार पर जांच शुरू की है। रमाकांत का बेटा अभिषेक दुबे वकील है। कोतवाली प्रभारी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि जेब कतरे को पकड़ने के लिए दबिश दी गई, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी है।