{"_id":"5f7dfe008ebc3e9be83ada3d","slug":"crime-auraiya-news-knp587110811","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी ऑल व आसपास के लए: जिला मुख्यालय परिसर में विधवा ने खाया जहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी ऑल व आसपास के लए: जिला मुख्यालय परिसर में विधवा ने खाया जहर
विज्ञापन
औरैया। दिबियापुर थाना क्षेत्र निवासी एक विधवा ने बुधवार को मुख्यालय परिसर में जहर खा लिया। आनन-फानन में उसे सौ शय्या युक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से डॉक्टरों ने उसे सैफई रेफर कर दिया। 18 माह से शादीशुदा सिपाही के साथ रह रही पीड़िता का आरोप है कि सिपाही ने शादी का झांसा देकर पहले संबंध बनाए और अब शादी करने से इंकार कर रहा है।
दिबियापुर थाना क्षेत्र निवासी एक विधवा ने सदर कोतवाली पुलिस को 4 अक्तूबर को तहरीर दी थी। बताया था कि देवकली चौकी पर तैनात एक सिपाही मेरे घर के पास रहता था, 18 माह से संबंध चल रहे थे। सिपाही ने शादी करने का आश्वासन देकर शारीरिक शोषण किया। अब सिपाही से शादी करने का दबाव बनाया तो वह मारपीट कर रहा है।
इस प्रकरण में कोतवाली पुलिस द्वारा उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया। जिसमें बुधवार को विधवा एएसपी कमलेश दीक्षित को बयान दर्ज कराने गई थी। वहां से लौटते समय मुख्यालय परिसर में जहर खा लिया। महिला के जहर खाने की जानकारी मिलते ही पुलिस वालों के हाथ-पैर फूल गए। आनन-फानन उसे चिचौली स्थित 100 शय्या युक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे सैफई रेफर कर दिया।
विज्ञापन
आरोपी सिपाही निलंबित, रिपोर्ट दर्ज
औरैया। विधवा को शादी का झांसा देकर साथ में 18 माह गुजारने और शादी करने से मना करने वाले आरोपी सिपाही जितेंद्र कुमार को एसपी सुनीति ने निलंबित कर दिया है। साथ ही उसके खिलाफ पीड़िता की तहरीर पर दिबियापुर थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। इस संबंध में एसपी ने बताया कि पीड़िता व उसके परिजनों के अलावा आरोपी सिपाही को बुधवार को ककोर मुख्यालय बुलाया गया था। जहां दोनों पक्षों के बीच मामले को लेकर वार्ता चल रही थी। इसी बीच महिला व आरोपी सिपाही ने कार्यालय से बाहर जाकर आपस में बात करने को कहा। तभी पीड़ित महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। तत्काल उसे सैफई अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत ठीक है। इस मामले में आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया है। दिबियापुर थाने में उसके खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज करा दी गई है।