फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   crime

महंत को गोली मारने की धमकी दी

Tue, 06 Oct 2020 09:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
crime
फफूंद (औरैया)। कस्बे के ख्यालीदास आश्रम में स्थित भोलेनाथ के मंदिर को दान दी गई जमीन जोतने पर आश्रम के महंत को कुछ लोगों ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी है। महंत ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को नामजद तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

फफूंद कस्बा में स्थित परमहंस ख्यालीदास आश्रम के महंत मनोहर दास ने मंगलवार को थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि आश्रम में स्थित भोलेनाथ मंदिर को आश्रम में ही रहने वाले पप्पू दास ने गांव खानपुर में स्थित अपनी एक एकड़ जमीन दान दी थी। इस पर वह फसल उगाने की तैयारी करवा रहे है। बताया कि खानपुर गांव का ही एक युवक उनको गाली गलौज करता है। साथ ही गांव के लोगों से कहता है कि अगर महंत जमीन जोतने गए तो वह उन्हें गोली मार देगा। महंत के साथ घटना को लेकर श्रद्धालुओं में आक्रोश है। थानाध्यक्ष राजेश सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed