फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   crime

सिपाही ने किया 18 माह तक यौन शौषण

Sun, 04 Oct 2020 11:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2020 11:16 PM IST
विज्ञापन
crime
औरैया। दिबियापुर थाना क्षेत्र निवासी एक बेवा ने देवकली चौकी में तैनात एक सिपाही पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

बेवा ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि देवकली चौकी में तैनात एक सिपाही लगभग दो साल पहले दिबियापुर क्षेत्र में तैनात था और उसके घर के पास रहता था। पति की मौत के बाद दिबियापुर में तैनाती के दौरान उसके व सिपाही के बीच प्रेम प्रसंग हो गया। सिपाही ने उसे शादी का झांसा देकर 18 महीने तक संबंध बनाए। शनिवार की रात वह सिपाही से मिलने औरैया आई। सुभाष चौक पर मुलाकात के दौरान उसने उससे शादी करने की बात कही। इस पर सिपाही उसको बाइक पर बैठाकर दिबियापुर छोड़ने चल दिया। तहरीर में आरोप लगाया है कि रास्ते में सिपाही ने शादी करने की बात करने पर उसके साथ मारपीट की।
विज्ञापन

इस संबंध में एएसपी कमलेश दीक्षित का कहना है कि अभी मामले की जानकारी नहीं हुई है। शिकायत मिलने पर जांच कराने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed