फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   crime

बड़े ने छोटे भाई को मारी गोली

Sun, 04 Oct 2020 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
crime
एरवाकटरा (औरैया)। गांव मोर्चा नगरिया में बड़े भाई ने पानी भरने को लेकर हुए विवाद में अपने छोटे भाई पर फायर झोंक दिया, जिससे वह घायल हो गया। गोली लगते देख परिजन उसे तत्काल सीएचसी ले गए। वहां से डॉक्टरों ने सैफई रेफर कर दिया।
विज्ञापन

गांव मोर्चा नगरिया निवासी सहदेव सिंह की पत्नी पूनम देवी ने थाने में दी तहरीर में कहा है कि शनिवार की रात लगभग 10 बजे उसका पति नल पर पानी भरने गया था। तभी वहां पहुंचे उसके जेठ उदयवीर पुत्र मोहर सिंह व पंकज पुत्र उमेश चंद्र से विवाद हो गया। इसी दौरान उसके जेठ ने उसके पति पर तमंचे से फायर कर दिया। गोली लगने से पति घायल हो गए। उन्हें डॉक्टरों ने सैफई रेफर किया गया।
विज्ञापन

इस संबंध में थानाध्यक्ष अखिलेश जायसवाल ने बताया कि गोली चलने की बात गलत है। दोनों भाइयों के बीच पुराना विवाद है। दोनों में बनती नहीं है। इसी को लेकर सहदेव सिंह ने अपने को चोट मारकर घायल कर दिया और गोली चलने की बात कह रहा है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed