फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   crime

तीसरे हत्यारोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

Sun, 13 Sep 2020 10:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
crime
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित दिबियापुर रोड पर पांच दिन पहले रिटायर्ड पशु चिकित्सक की हत्या के तीसरे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस मामले में दो आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं। दो नामजद हत्यारोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन

दिबियापुर रोड निवासी रिटायर्ड पशु चिकित्सक व धान व्यापारी कैलाश नारायण दीक्षित की रुपयों के लेनदेन के चलते 9 सितंबर की रात हत्या कर शव सौंधेमऊ-जौंरा के बीच खेत में फेंक दिया गया था। इस मामले में मृतक के पुत्र अनिल दीक्षित की तहरीर पर पुलिस ने धान मिल मालिक कुंवर बहादुर सिंह राठौर समेत चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन

जांच के दौरान शव को ठिकाने लगाने में कार चलाकर ले जाने वाले धान मिल मालिक के पुत्र रिषी का नाम सामने आया है। इस पर पुलिस ने रिषी को घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अन्य नामजद लोगों में हाकिम व कुंवर बहादुर सिंह को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। वहीं, दो अन्य नामजद आरोपी सुधीर शुक्ला व राजीव राठौर की पुलिस तलाश कर रही है। सुधीर शुक्ला के ऊपर एसपी सुनीति ने 25 हजार का इनाम घोषित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एसपी सुनीति ने बताया कि जेल भेजे गए तीसरे हत्यारोपी रिषी के बारे में मुकदमे के वादी ने बताया है कि घटना वाले दिन जिस गाड़ी से उसके पिता को ले जाया जा रहा था, उस गाड़ी को उसने रिषी को चलाते देखा था। फिलहाल इस मामले में अभी जांच जारी है। जांच में यदि कोई और तथ्य सामने आएगा तो उसी अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed