फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   crime

सवारियों की नगदी व सामान लेकर कार चालक फरार

Mon, 31 Aug 2020 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
crime
औरैया। रविवार की सुबह किराए की कार द्वारा गौंडा से दिल्ली जा रही तीन सवारियों को चालक ने औरैया के पास हाइवे किनारे पुलिस चेकिंग की बात कहकर उतार दिया। जबकि उनका सामान कार में रखा रहा। सवारियों के नीचे उतरते ही कार चालक सामान लेकर फरार हो गया। पीड़ित सवारियों ने कोतवाली पहुंचकर घटना की जानकारी दी। पुलिस पीड़ित कार की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन

चौबेपुर नवाबगंज गौडा निवासी सनी देओल पुत्र बिस्कुट ने रविवार सुबह कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। तहरीर में कहा है कि वह अपने दो अन्य साथियों के साथ काम करने दिल्ली जा रहे थे। इसके लिए रविवार को कानपुर से दिल्ली जाने के लिए वह एक कार पर बैठ गए। इस बीच उनके पास मौजूद सामान को चालक ने कार की डिग्गी में रखवा दिया।
विज्ञापन

कानपुर से चलने के बाद सुबह जब वह औरैया पहुंचे तो औरैया पहुंचने से पहले ही चालक ने हाईवे किनारे कार रोक दी। पीड़ित ने बताया कि इस दौरान चालक ने कहा कि आगे पुलिस खड़ी है। तुम लोग अभी उतर जाओ और आगे आकर बैठ जाना। इस पर तीनों लोग कार से उतर गए। जबकि सामान कार में ही रखा रहा। तभी कार चालक उन्हें वहीं छोड़कर कार समेत फरार हो गया। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस से मामला दर्ज कर कार चालक की तलाश करने की गुहार लगाई है। पीड़ित ने बताया कि कार में रखे तीनों बैगों में पांच हजार रुपये, कपड़े व जरूरी कागजात रखे हुए हैं। तहरीर मिलने के बाद पुलिस पीड़ित के साथ कार चालक की जानकारी जुटाने को लगी हुई है। कोतवाली पुलिस ने बताया कि पीड़ित के साथ कई स्थानों पर जाकर जांच पड़ताल की लेकिन पीड़ित कोई सही जानकारी नहीं दे पा रहा है, फिर भी प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed