फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   crime

इलाज के दौरान महिला की मौत, अस्पताल सील, डॉक्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Mon, 31 Aug 2020 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
crime
औरैया। शहर में जालौन चौराहे के पास स्थित एक दुकान में संचालित क्लीनिक में इलाज से रविवार को एक महिला की मौत हो गई। परिजनों ने शव को क्लीनिक के बाहर रखकर हंगामा किया। पुलिस ने एसडीएम व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में क्लीनिक को सील किया। पीड़ित पति की तहरीर पर पुलिस ने डॉ.सुनील कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

जालौन चौराहे के पास एक दुकान में बिना किसी बोर्ड के संचालित हो रहे क्लीनिक पर ऊषा (45) पत्नी श्रीपाल सिंह सेंगर निवासी मोहल्ला सत्तेश्वर बुखार से पीड़ित होने पर चार दिन से इलाज करा रही थीं। रविवार की सुबह लगभग 10 बजे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पति ने परिजनों के साथ क्लीनिक के बाहर शव रखकर हंगामा किया।
विज्ञापन

पति श्रीपाल ने बताया कि उसकी पत्नी को एक सप्ताह से बुखार आ रहा था। इस पर उसने जालौन चौराहे के पास स्थित डॉ.सुनील कुमार के क्लीनिक पर इलाज कराया। रविवार की सुबह इलाज के दौरान उसकी पत्नी की मौत हो गई। डॉक्टर ने उस पर पत्नी को घर ले जाने का दबाव बनाया। उसने विरोध किया तो डॉक्टर व कर्मचारियों ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद डॉक्टर व अन्य कर्मचारी अस्पताल से भाग गए। उधर, जानकारी मिलने पर एसडीएम सदर रमेश चंद्र यादव, सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव ने फोर्स व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ पहुंचकर अस्पताल को सील किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed