फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   crime

दबिश देने गए सिपाही को बदमाश ने मारी गोली

Thu, 27 Aug 2020 01:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
crime
औरैया। इटावा जिले से सटी बरौंनाकला चौकी क्षेत्र के गांव अनुरुद्धपुर व बांझरहार में बुधवार की रात घेराबंदी कर गिरफ्तारी के दौरान बदमाश द्वारा चलाई गई गोली से एक सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल सिपाही को सीएचसी एरवाकटरा में भर्ती कराया गया। वहां से डॉक्टरों ने सैफई रेफर कर दिया।
विज्ञापन

एरवाकटरा थाना क्षेत्र के गांव बरौना कला में बुधवार की रात तकरीबन आठ बजे पुलिस को इटावा जिले से सटी बरौंनाकला चौकी क्षेत्र के गांव अनुरुद्धपुर व बांझरहार में बदमाशों के होने की सूचना मिली। इस सूचना पर चौकी इंचार्ज एसआई धर्मेंद्र यादव व सिपाही देवेश मौके पर पहुंचे। सिपाही देवेश ने भाग रहे एक बदमाश को पकड़ लिया।
विज्ञापन

तभी बदमाश ने तमंचे से देवेश के पैर में गोली मार दी। गोली लगने से देवेश के हाथ से पकड़ ढीली हो गई। इससे पहले कि चौकी इंचार्ज कुछ कर पाते बदमाश मौके से भाग निकला। इस पर चौकी इंचार्ज ने तत्काल एरवाकटरा थानाध्यक्ष निरीक्षक अखिलेश जायसवाल को घटना की सूचना दी। इसके बाद सीओ बिधूना मुकेश प्रताप फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। चौकी इंचार्ज ने घायल सिपाही देवेश को सीएचसी एरवाकटरा में भर्ती कराया। वहां से उसे डॉक्टरों ने सैफई रेफर कर दिया। इस संबंध में एसपी सुनीति ने बताया कि सिपाही देवेश ने एक बदमाश को पकड़ लिया गया था। तभी मौका पाकर बदमाश ने तमंचे से उसके पैर में गोली मार दी। उन्होंने बताया कि गोली मारकर भागने वाला बदमाश चिंह्ति कर लिया गया है। उसकी गिरफ्तारी को पुलिस टीमें क्षेत्र में दबिशें दे रहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed