{"_id":"5f4562968ebc3e3d0d55b5e6","slug":"crime-auraiya-news-knp5788261116","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड शिक्षक के घर से पांच लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिटायर्ड शिक्षक के घर से पांच लाख की चोरी
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव सलैया में सोमवार रात मुख्य गेट का ताला काटकर घर में घुसे चोरों ने कमरे के अंदर बक्से में रखी नगदी समेत पांच लाख रुपये के जेवर पार कर दिए। घटना के समय सभी परिजन सो रहे थे। सुबह उठने पर चोरी की जानकारी हुई। गृहस्वामी ने कोतवाली पुलिस को फोन से सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
गांव सलैया निवासी पूर्व प्रधान श्यामबाबू प्रजापति के भाई व रिटायर्ड शिक्षक वासुदेव के घर सोमवार की देर रात चोर मुख्य गेट का ताला तोड़कर घर में घुस गए। कमरे में जेवर व नगदी भरे बक्से उठा ले गए। सुबह नींद खुलने पर जब परिजनों ने मुख्य गेट का दरवाजा खुला देखा साथ ही अंदर के कमरे में बिखरा सामान व गायब बक्सा देख चोरी होने की जानकारी हुई। इस पर गृहस्वामी ने तत्काल कोतवाली पुलिस को घटना की सूचना दी।
पीड़ित का आरोप है कि जानकारी दिए जाने के बाद भी लगभग घंटे तक पुलिस उनके दरवाजे नहीं पहुंची थी। पीड़ित गृहस्वामी वासुदेव ने बताया कि चोर उनके घर से एक बक्सा ले गए। जो बाद में गांव के बाहर खेतों पर पड़ा मिला। बक्से में 20 हजार रुपये नगद समेत पांच लाख रुपये के जेवरात रखे थे। जिसमें बड़ी बेटी का भी सामान यही रखा हुआ था। जिसे चोरों ने पार कर दिया। इस संबंध में कोतवाली पुलिस ने बताया कि मामले की तहरीर मिलने के बाद चीता मोबाइल पुलिस को मौके पर भेजा है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी होगी। पुलिस ने बताया कि पीड़ित द्वारा दी गई तहरीर मिल गई है। कार्रवाई की जा रही है।