फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   crime

पति से विवाद के बाद नवविवाहिता ने लगाई आग, मौत

Wed, 26 Aug 2020 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
crime
फफूंद (औरैया)। फफूंद थाना क्षेत्र के अमेला गांव में नवविवाहिता ने पति से विवाद के बाद आग लगा ली। सैफई में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। ससुराल वाले शव छोड़कर भाग गए। शाम शव लेकर फफूंद थाने पहुंचे मृतका के पिता ने पुलिस को ससुरालियों द्वारा हत्या किए जाने की तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव अमेला निवासी मुलायम सिंह का विवाह 17 मई 2019 को गांव नादौरा जिला हमीरपुर निवासी ओमकार की 23 वर्षीय पुत्री विमलेश कुमारी से हुआ था। शादी के बाद से ही मुलायम सिंह व उसकी पत्नी अलग मकान में रहने लगे थे। बताया जा रहा है कि सोमवार की दोपहर पति पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद मुलायम पत्नी को घर पर छोड़कर गांव के बाहर अछल्दा फफूंद रोड बंबा पर स्थित अपनी खाद की दुकान पर चला गया। शाम को अचानक उसके घर से धुआं उठता देख वहां खेल रहे बच्चों ने आग लगने का शोर मचाया। इस पर ग्रामीण पहुंचे। सूचना पर पति भी दुकान से पहुंचा। देखा कि विमलेश आग की लपटों में घिरी है और चीख रही है। रजाई कंबल आदि डालकर किसी तरह आग बुझाई, लेकिन जब तक विमलेश बुरी तरह झुलस चुकी थी। नाजुक हालत में उसे सैफई ले गए, वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि डेढ़ माह पहले एक पुत्री हुई थी जिसकी पैदा होते मौत हो गई थी तब से ही वह मानसिक तनाव में रहने लगी थी। उसक इलाज भी उसका चल रहा था। मुलायम पांच भाई हैं, सभी अलग अलग रहते हैं। समाचार भेजे जाने तक शव गांव नहीं आया था। किसी ने फफूंद थाने में तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

मंगलवार शाम थाना फफूंद पहुंचे मृतका विमलेश कुमारी के पिता ओमकार निवासी नादौरा थाना मजगुवां जनपद हमीरपुर ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि दामाद मुलायम उर्फ सोनू, जेठानी सीमा पत्नी नरेंद्र ब जेठ राकेश चेन व बाइक के लिए उत्पीड़न करते थे। मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने उसकी पुत्री पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा कर जला दिया, जिससे उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं मायके पक्ष के लोग ही मृतका का अंतिम संस्कार करने उसका शव ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed