फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   crime

इटावा जेल में बंद कैदी ने लगाई फांसी

Mon, 24 Aug 2020 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
crime
इटावा/औरैया। इटावा जिला कारागार के बैरक में बंदी का शव फंदे से लटका मिला। लड़की ले जाने के आरोप में बंद औरैया के इस युवक को 10 अगस्त को लाया गया था। युवक के पिता ने आरोप लगाया कि जिला कारागार में वसूली के चलते उसके बेटे की हत्या हुई है। उनका कहना है कि रविवार रात कारागार से उसके पास वसूली के लिए फोन भी आया था। देर शाम कानपुर से आए जेल डीआईजी ने लापरवाही पर जेल वार्डन और हेड वार्डन को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

औरैया जिले के गांव कुकरकाट थाना एरवाकटरा निवासी रमेश सिंह यादव के 21 वर्षीय पुत्र पंकज को लड़की ले जाने के आरोप में 10 अगस्त को जिला कारागार भेजा गया था। रविवार की देर रात में बैरक के अंदर उसका फंदे से लटका शव मिला। पंकज के पिता रमेश सिंह का आरोप है कि उसके पुत्र की हत्या जेल में वसूली के चलते की गई है। उन्होंने बताया कि रविवार को किसी ने उनके पास फोन करके खर्चा मांगा था। इस पर उन्होंने एक-दो दिन में रुपयों की व्यवस्था करके खर्चा पहुंचाने की बात कही थी।
विज्ञापन

इसके बाद रात करीब 2 बजे सूचना मिली कि पुत्र की फांसी लगाने से मौत हो गई है। पिता ने यह भी आरोप लगाया कि आधार कार्ड के मुताबिक पंकज की उम्र 16-17 वर्ष है और पुलिस ने उसे 21 वर्ष का दिखाकर जेल भेज दिया था। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। जेल प्रशासन ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। वहीं देर शाम मामले की जांच को पहुंचे डीआईजी जेल बीपी त्रिपाठी ने लापरवाही बरतने पर जेल वार्डन और हेड वार्डन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। डीआईजी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, इस संबंध में औरैया की एसपी सुनीति ने बताया कि मामले की जानकारी है। लेकिन आरोपी युवक ने फांसी क्यों लगाई इस संबंध में कुछ भी बता पाना संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed