{"_id":"5f42bb678ebc3e3cc621c1b4","slug":"crime-auraiya-news-knp578440357","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइड को लेकर भिड़े ट्रक व डीसीएम के चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइड को लेकर भिड़े ट्रक व डीसीएम के चालक
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। साइड को लेकर ट्रक व डीसीएम के चालक के बीच झगड़ा हुआ। इस दौरान डीसीएम चालक ने अपने साथियों के साथ मिलकर ट्रक चालक को पीटा और ट्रक को क्षतिग्रस्त कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया।
कोतवाली पुलिस को जानकारी देते हुए राममदन जिला अकबरपुर निवासी आसिफ अली पुत्र मोहम्मद आजाद ने बताया कि वह ट्रक में कोयला लादकर इलाहाबाद से मेरठ जा रहा था। बिधूना क्षेत्र के बेला-बिधूना मार्ग पर स्थित सहार मोड पर डीसीएम चालक श्रीकांत पुत्र दिनेश, रविकांत पुत्र दिनेश निवासी गपरियापुर से साइड को लेकर कहासुनी हो गई। जिस पर श्रीकांत, रविकांत, शिवा ने अपने साथियों को फोन कर बुलाया और उसके साथ मारपीट की। साथ ही ट्रक को क्षतिग्रस्त कर दिया।
घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके से आसिफ अली, रविकांत, शिवा को हिरासत में लिया। डीसीएम चालक श्रीकांत मौके से भाग निकला। इस घटना के बाद पुलिस ट्रक और डीसीएम को कोतवाली लाई। समाचार लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं हो सका था। इधर इस घटना से आक्रोशित गपरियापुर के लोगों ने बेला रोड पर हंगामा किया। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि जानकारी मिली थी कि साइड को लेकर ट्रक चालक व डीसीएम चालक में विवाद हो गया है दोनों को कोतवाली लाया गया है। दोनों से वार्ता की जा रही है और दोनों पक्षों की तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।