फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   crime

वाहन चेकिंग के दौरान बुलर सवारों ने की पुलिस से अभद्रता

Mon, 24 Aug 2020 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
crime
बिधूना (औरैया)। वाहन चेकिंग के दौरान बुलट सवार दो युवकों ने पुलिस से अभद्रता की। जिस पर पुलिस ने उनके खिलाफ कार्रवाई की। हालांकि बाद में उन्हें निजी मुचलके पर पुलिस ने छोड़ा। पुलिस से अभद्रता करने वालों की बाइक सीज की गई है।
विज्ञापन

शनिवार के देररात कोतवाली के उपनिरीक्षक नरेंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ कोविड-19 के तहत बिना मास्क व संदिग्ध व्यक्तियों की नकेडी पुलिया पर चैकिंग कर रहा था। ऐरवाकटरा की ओर से बिना मास्क लगाए दो व्यक्ति एक बुलेट पर सवार आते दिखे।
विज्ञापन

पुलिस के रोकने पर बुलेट सवार लोग पुलिस से अभद्रता करने लगे। जिसकी जानकारी पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ल पुलिस क्षेत्राधिकारी मुकेश प्रताप सिंह के साथ मौके पर पहुंचे। उनके समझाने के बावजूद वह नहीं माने और भागने लगे। पुलिस ने उन्हें पड़ा। पूछताछ में पकड़े गए लोगों ने अपने नाम जितेंद्र सिंह निवासी महावीरगंज औरैया, रंजीत पुत्र ब्रजभूषण सिंह निवासी जगतपुर थाना एरवाकटरा बताया। कोतवाली पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। बाद में उन्हें निजी मुचलके पर छोड़ा। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कोविड-19 को देखते हुए मास्क व संदिग्धों के वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। पुलिस से अभद्रता पर उन्हें पकड़ा गया। पकड़े गए लोगों की गाड़ी सीज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed