{"_id":"5f3f943a8ebc3e3d1946131e","slug":"crime-auraiya-news-knp577899552","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यायालय में हाजिर न होने पर ब्रजेश को ले गई कानपुर पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यायालय में हाजिर न होने पर ब्रजेश को ले गई कानपुर पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिबियापुर (औरैया)। समन पर कानपुर न्यायालय में हाजिर न होने पर डॉ. ब्रजेश यादव को कानपुर पुलिस अपने साथ ले गई। हालांकि न्यायालय ने एनबीडब्ल्यू रिकॉल कर उपस्थित होने की अगली तारीख दे दी है।
बुधवार देर शाम दिबियापुर पहुंची कानपुर की नवाबगंज पुलिस न्यायालय से गैरजमानती वारंट होने का हवाला देकर दिबियापुर के डॉ. ब्रजेश यादव को अपने साथ ले गई। इस संबंध में दिबियापुर थाने के प्रभारी निरीक्षक अनिल विश्वकर्मा का कहना है कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है।
इस संबंध में डॉ. ब्रजेश यादव का कहना है कि लगभग साढ़े तीन वर्ष पूर्व उनकी कार से अटैची चोरी हो गई थी। इसमें तीन चेक बुक एवं रुपये भी थे। इस मामले की शिकायत कानपुर के पनकी थाने में दर्ज कराई गई थी। इसके साथ ही दिबियापुर थाने एवं बैंकों को भी सूचना दे दी गई थी। अटैची एवं चेक बुक चोरी होने के 6 माह बाद कानपुर निवासी एक व्यक्ति ने चेक बाउंस का परिवाद न्यायालय में दाखिल किया था। बताया कि वह परिवाद दाखिल करने वाले व्यक्ति को जानते नहीं हैं। पुलिस ने मामले में फाइनल रिपोर्ट लगा दी थी। अब उन्हें समन मिलने की जानकारी नहीं हुई।