फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   crime

लेखपाल को लूटने वाले तीन गिरफ्तार गिरफ्तार

Fri, 14 Aug 2020 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
crime
फफूंद (औरैया)। पढ़ीन पुल पर लेखपाल के साथ लूटपाट करने वाले तीन शातिर लुटेरों को पुलिस ने बुधवार की शाम फफूंद-औरैया मार्ग से गिरफ्तार किया है। तीनों के कब्जे से असलहे, लूटी गई नगदी, मोबाइल और आधार कार्ड बरामद हुआ है। पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

एएसपी कमलेश दीक्षित ने गुरुवार को फफूंद थाने में पत्रकारों को बताया कि 21 जुलाई को बिधूना तहसील से ड्यूटी कर घर लौट रहे लेखपाल राजीव कुमार से पढ़ीन पुल पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर लूटपाट की थी। इसकी रिपोर्ट फफूंद थाने में दर्ज कराई गई थी। बुधवार की शाम पुलिस ने फफूंद औरैया मार्ग के केशमपुर टी प्वाइंट से तीनों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

लुटेरों ने अपना नाम गुड्डू उर्फ जाकिर, पप्पू उर्फ अब्दुल रहमान पुत्रगण भगत खां व विकास पुत्र राजेंद्र सिह यादव निवासी ग्राम बंगरा थाना माधवगढ़ जिला जालौन बताया। पुलिस ने इनके कब्जे से असलहा व कारतूस सहित लेखपाल राजीव कुमार से लुटे गए 2300 रुपये, मोबाइल, आधार कार्ड व वारदात में प्रयुक्त बाइक भी बरामद की। एएसपी ने बताया कि पकड़े गए लुटेरे गुड्डू पर एमपी व यूपी के कई थानों में एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। उन्होंने पुलिस टीम को दस हजार रुपये का पुरस्कार दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed