{"_id":"5f303d358ebc3e3d1027db5d","slug":"crime-auraiya-news-knp575992172","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंध लगाकर चोरों ने दो दुकानों से पार किया हजारों रुपये का सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेंध लगाकर चोरों ने दो दुकानों से पार किया हजारों रुपये का सामान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादगंज (औरैया)। कस्बा चौकी से चंद कदमों की दूरी पर स्थित दो दुकानों में सेंध लगाकर चोरों ने हजारों का माल पार कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जल्द ही चोरों को गिरफ्तार किए जाने का आश्वासन दिया
कस्बा निवासी बबलू गुप्ता पुत्र बसंत गुप्ता औरैया रोड पर किराने की दुकान किए हैं। उन्हीं के पड़ोस में ओमप्रकाश गुप्ता पुत्र राधेश्याम गुप्ता का पतंजलि स्टोर है। शनिवार रात चोरों ने दोनों दुकान में पीछे खेतों की ओर से सेंध लगाकर दोनों दुकानों के बीच लगे फर्नीचर को तोड़कर उनमें रखी रेजगारी, गुटखे के पैकेट व कुछ फुटकर सामान सहित लगभग 15 हजार रुपये का सामान पार कर दिया।
सुबह कूड़ा फेंकने पीछे गए एक व्यक्ति ने दुकान में सेंध लगी देख इसकी जानकारी दुकानदारों को दी। साथ ही पुलिस को भी सूचना दी। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी प्रमोद शर्मा ने मौका मुआयना कर चोरों को जल्द ही ढूंढकर गिरफ्तार किए जाने की बात कही। वहीं दूसरी ओर व्यापारियों ने बताया कि इस तरह की चोरियां अक्सर होती रहती हैं। जिनका आजतक कोई खुलासा नहीं हो सका है।