फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   crime

कूड़ा डालने के विवाद में दबंगों ने घर में घुसकर पीटा, छह लोग घायल

Sun, 09 Aug 2020 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 11:40 PM IST
विज्ञापन
crime
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव शहबदिया में शनिवार की सुबह दबंगों ने एक युवक को लाठी डंडों से जमकर पीटा। बीच बचाव करने आए परिवार के लोगों को भी मारापीटा। मारपीट में छह लोग घायल हुए हैं। घटना की पृष्ठभूमि में मंदिर के पास कूड़ा फेंकने का विवाद बताया जा रहा है। पीड़ित ने घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी है।
विज्ञापन

गांव शहबदिया निवासी मनोज परमार ने तहरीर में कहा है कि शनिवार की सुबह वह अपने घर पर था। तभी गांव के कुछ लोग लाठी-डंडा लेकर पहुंचे और उसे गालियां देने लगे। विरोध करने पर उन लोगों ने मारपीट करनी शुरू कर दी। शोरगुल सुनकर परिवार के अन्य सदस्य बचाने पहुंचे तो दबंगों ने उन्हें भी पीटा। पिटाई से मनमोहन सिंह, उमा सिंह, नीतू देवी, मीना देवी, सचिन व रणधीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

मामले की जानकारी होते ही गांव के अन्य लोग भी पहुंच गए। गांव वालों के पहुंचने पर दबंग धमकी देते हुए चले गए। पीड़ित ने बताया कुछ समय पहले दबंग मंदिर के पास कूड़ा डाल रहे थे, जिसका उसने विरोध किया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू करते हुए घायलों को डॉक्टरी परीक्षण के लिए 50 शय्या जिला अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed