फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Naib Tehsildar team attacked in Auraiya, car damaged, four women policemen injured

औरैया में नायब तहसीलदार की टीम पर हमला, गाड़ी क्षतिग्रस्त, चार महिला पुलिसकर्मी घायल

Sat, 08 Aug 2020 12:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Sat, 08 Aug 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Naib Tehsildar team attacked in Auraiya, car damaged, four women policemen injured
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
औरैया के सहायल में पीडब्ल्यूडी की जमीन पर कब्जे के मामले में पैमाइश कराने पहुंचे नायब तहसीलदार की टीम पर दबंगों ने हमला कर दिया। गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी और चार महिला पुलिस कर्मी घायल हो गईं। गांव असू में कुछ दिनों पहले गांव के सुरेश पुत्र बांकेलाल, अशोक पुत्र तुल्ला, जितेंद्र कुमार, सुनील, अभय पुत्रगण सुरेश ने पीडब्ल्यूडी की जमीन पर रात को दीवार बनाकर निर्माण कर लिया था।
विज्ञापन


इसके बाद गांव के ही शिक्षक रामसिंह ने मामले की तहरीर थाने व एसडीएम बिधूना को दी थी। शुक्रवार एसडीएम बिधूना राशिद अली के आदेश पर जमीन की पैमाइश करने पहुंचे। नायब तहसीलदार बिधूना अभिनव वर्मा, कानूनगो प्रमोद कुमार व लेखपाल व पुलिस टीम पर कब्जाधारकों ने पैमाइश के दौरान ईंट-पत्थर व लाठियों से हमला कर दिया।
विज्ञापन


हमले में चार महिला पुलिस कर्मी शालिनी यादव, आशा वशिष्ठ, रेनू यादव, प्रियंका घायल हो गईं। इसके बाद कब्जाधारियों ने तहसीलदार बिधूना की गाड़ी पर पथराव कर दिया, जिसमें उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार भार्गव के सूचना देने के बाद सीओ सदर सुरेंद्र नाथ यादव, दिबियापुर पुलिस, बेला पुलिस मौके पर असू गांव पहुंच गए और घटना की जानकारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में नायब तहसीलदार अभिनव वर्मा ने बताया कि उच्चाधिकारियों के आदेश के बाद वह पुलिस बल व राजस्व कर्मियों के साथ असू गांव में पैमाइश करने गए थे। तभी पैमाइश के दौरान कब्जाधारियों ने हमला बोल दिया। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में घटना की तहरीर दे दी गई है। इस संबंध में बिधुना के तहसीलदार गौतम सिंह ने बताया कि उनकी राजस्व टीम पर हमला हुआ है। वह मौके पर पहुंच रहे हैं। मामले को गंभीरता से लेकर उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed