फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   crime

लिंक पर लिया अंगूठा निशान, क्लोन बनाकर निकाले 36 हजार रुपये

Wed, 05 Aug 2020 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
crime
दिबियापुर(औरैया)। बेला रोड पर स्थित एक जन सेवा केंद्र के संचालक को एक बैंक का केंद्र आवंटित करने के नाम पर साइबर अपराधियों ने लिंक भेजकर अंगूठे का निशान ले लिया। इसके बाद दो अलग-अलग बैंक खातों से 36400 रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने मामले की शिकायत थाना पुलिस से की है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए शिकायती पत्र में राजीव कुमार पुत्र रामेश्वर दयाल निवासी पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर ने बताया कि वह बेला रोड पर जन सेवा केंद्र संचालित करता है। 20 जुलाई को उसके मोबाइल पर व्हाट्सएप ग्रुप पर एक लिंक आया। इसमें एचडीएफसी सीएसपी सेंटर अलॉट करने की बात कही थी। लिंक में अंगूठा निशान भी मांगा गया था।
विज्ञापन

उन्होंने लिंक पर मांगी गई जानकारी अंगूठा निशान लगाकर भेज दिया। बताया कि 31 जुलाई एवं 1 अगस्त को पीड़ित के एसबीआई खाते से दो बार में 20 हजार रुपये निकल गए। ऑनलाइन फ्राड होने की जानकारी मिलने पर उन्होंने मामले की शिकायत साइबर सेल से की। लेकिन अगले दिन 3 अगस्त को उसके सेंट्रल बैंक के खाते से दो बार में 16 हजार 400 रुपए निकल गए। पीड़ित ने मामले की जांच कराके रुपए दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed